25000 रु. कम कर दी है। स्मार्टफोन की कीमतों में सोशल नेटवर्किंग के शौकीनों के लिए

ब्लैकबेरी ने स्मार्टफोन Z10 की कीमत 25 हजार रु. कम कर दी है। पिछले साल जनवरी में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत कंपनी ने शुरुआत में 43,490 रु. रखी थी और सितंबर में इसकी कीमत फेस्टिवल ऑफर के तहत कम करके 29,990 रु. कर दी थी। अब एक खास ऑफर के तहत यह फोन 17,990 रु. में मिलेगा। इस कीमत पर Z10 स्नैपडील से खरीदा जा सकता है।

इस फोन के लॉन्च होने से पहले कंपनी ने ब्लैकबेरी 10 ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च करने के लिए दो साल का समय लगा दिया था। गैजेट क्रिटिक्स के मुताबिक फोन के फेल होने के पीछे सबसे बड़ा कारण यही है। Z10 को लॉन्च करने से पहले इसे प्रोफेशनल स्मार्टफोन करार दिया था।

फोन के फीचर्स-

* 4.2 इंच की स्क्रीन
* 1280*768 पिक्सल का डिस्प्ले रेजोल्यूशन
* 356 पिक्सल प्रति इंच की डेन्सिटी
* 2 GB रैम
* 16 GB इंटरनल मेमोरी
* 1.5 GHz का डुअल-कोर प्रोसेसर
* 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा
* 2 मेगापिक्सल सेकंडरी कैमरा
* ब्लैकबेरी 10 (10.2.1) ऑपरेटिंग सिस्टम

ब्लैकबेरी Z10 में सबसे खास बात है सोशल नेटवर्किंग फीचर्स। BBM 6 सहित ई-मेल, पुश नोटिफिकेशन, इंस्टैंट चैट जैसे सभी फीचर्स इस फोन में मौजूद हैं। ब्लैकबेरी पर यह डील सिर्फ अगले 60 दिनों के लिए ही है।

आधे से भी कम कीमत में यह फोन खरीदना एक अच्छी डील साबित हो सकती है, लेकिन अगर 17000 रु. की रेंज में भी आप इस फोन को खरीदना चाह रहे हैं तो आपको बाकी प्लैटफॉर्म के लोकप्रिय ऐप्स के बिना काम चलाना पड़ेगा। ब्लैकबेरी Z10 की सबसे बड़ी कमियों में से एक यह भी है। हालांकि, यह फोन ब्लैकबेरी 10.2.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जो टच की-बोर्ड के हिसाब से सबसे अच्छा साबित हो सकता है। आगे की स्लाइड्स पर जानिए कौन से फोन हो सकते हैं ब्लैकबेरी के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी-
और पढ़ें

सोशल नेटवर्किंग के शौकीनों के लिए - BlackBerry Z30

कीमत- 39990 रु.


ब्लैकबेरी लेना अब स्टाइल स्टेटमेंट नहीं रहा जैसा एक जमाने में हुआ करता था। ब्लैकबेरी की लोकप्रियता कम हो गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कंपनी के गैजेट्स की वैल्यू कम हो गई हो। जब बात सोशल नेटवर्किंग की हो तो ब्लैकबेरी Z30 सबसे अच्छा हैंडसेट माना जाएगा। सोशल नेटवर्क, मेल और मैसेज हैंडल करने के लिए ब्लैकबेरी के हैंडसेट सबसे अच्छे माने जाते हैं।

ब्लैकबेरी Z30 सोशल नेटवर्किंग के शौकीनों के लिए सबसे अच्छा हैंडसेट है। नया Z30, 5.0 इंच की बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन के साथ आता है इसका मतलब बड़ा ऑनस्क्रीन की-बोर्ड जो टाइपिंग करने में ज्यादा सहूलियत देता है। इसी के साथ Z30 में ब्लैकबेरी 10 ऑपरेटिंग सिस्टम भी है। जो अभी तक कंपनी का सबसे खास ऑपरेटिंग सिस्टम कहा जा सकता है। इसमें बढ़िया गेस्चर सपोर्ट भी है। नए मेल और मैसेज का नोटिफिकेशन भी स्क्रीन पर दिखा दिया जाएगा।

आप किसी ऐप पर काम कर रहे हों अगर फेसबुक, ट्विटर पर मैसेज लगातार आ रहे हैं तो यह फोन आपको उससे कनेक्टेड रखेगा। यानी किसी भी समय कभी भी मैसेजिंग और नेट ब्राउजिंगकी सुविधा आप उठा सकते हैं।

नई तकनीक के शौकीनों के लिए-  Nexus 5

कीमत- 28999

अगर आप एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम का पूरा मजा लेना चाहते हैं, वो भी बिना किसी डिस्टर्बेंस के तो एलजी-गूगल नेक्सस 5 आपका अगला फोन बन सकता है। ऐप्स और ऑपरेटिंग सिस्टम का इतना बढ़िया तालमेल है जो एंड्रॉइड 4.4 में नेक्सस 5 के साथ मिलेगा। इसी के साथ 1 साल तक ऑटोमैटिक अपडेट की सुविधा भी है।

गूगल की तरफ से बनाए गए नेक्सस सीरीज के फोन काफी लोकप्रिय हैं। यह ट्रेलर है उस फोन का जो टेक गीक (तकनीक के दीवानों) के लिए बनाया गया है। इसकी कीमत भी बाकी हाई-रेंज स्मार्टफोन से कम है। इसी के साथ फोन में लेटेस्ट फीचर्स भी मिलते हैं। यह अपने लेटेस्ट फीचर्स से ज्यादा 4.95 इंच की टच स्क्रीन, पावरफुल क्वाड-कोर प्रोसेसर और बढ़ी हुई रैम से लुभाता है। इन स्पेसिफिकेशन के साथ आप एंड्रॉइड का पूरा मजा ले सकते हैं। इसके लिए पर्स में छेद करने की जरूरत भी नहीं होगी।

स्टाइल और बजट की चिंता करने वालों के लिए- Gionee Elife E6

कीमत- 20750 रु.


यह कोई खास परफॉर्मेंस नहीं देता है, लेकिन वो लोग जिनका बजट काफी टाइट है और उन्हें एक स्टाइलिश फोन की तलाश है, जो उन्हें औरों से अलग दिखा सके तो यह फोन सबसे बेस्ट साबित हो सकता है।

चीनी कंपनी जिओनी भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है और ईलाईफ E6 से उसने लुक्स डिपार्टमेंट में तो झंडा गाड़ ही दिया है। फोन की कार्बोनेट बॉडी इसे लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाती है। स्पेसिफिकेशन के मामले में यह कुछ खास नहीं है, लेकिन कीमत के कारण इसे कम भी नहीं कहा जा सकता है। फुल एचडी डिस्प्ले, क्वाड-कोर प्रोसेसर, 32 GB इंटरनल मेमोरी और 13 मेगापिक्सल का कैमरा इसे आपके स्टाइल के हिसाब से एक अच्छा विकल्प बनाता है।


ज्यादा काम करने वालों के लिए - Lenovo P780

कीमत- 18869 रु.

आजकल आने वाले फोन भले ही बड़े और तेज होते जा रहे हैं फिर भी एक कमी है जिसपर बहुत से स्मार्टफोन मेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वो है बैटरी की समस्या। लेटेस्ट फीचर्स और हाई-डेफिनेशन स्क्रीन के कारण जल्दी बैटरी खत्म होना लेटेस्ट स्मार्टफोन के लिए आम बात है। Lenovo P780 में 4000 mAh पावर वाली बैटरी है। इस कारण फोन ज्यादा देर तक ऑन रहता है। यह फोन बाकियों से थोड़ा भारी लगेगा, लेकिन इसकी वजह है फोन में मौजूद पावरफुल बैटरी। दिन भर इंटरनेट का इस्तेमाल करने पर भी इस फोन की बैटरी बहुत ज्यादा कम नहीं होगी। ऐसा पहले आने वाले सिंबियन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन में हुआ करता था।


अगर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 GB रैम और 5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन है। 8 मेगापिक्सल वाले कैमरे के साथ यह उन लोगों के लिए एकदम सही है जिन्हें बहुत से काम करने के लिए फोन में बहुत टाइम की जरूरत होती है।



Previous
Next Post »